Important Posts

Advertisement

स्थानांतरण में पांच साल की बाध्यता समाप्त हो

जागरण संवाददाता, सरायकेला : झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले जिले के सैकड़ो शिक्षकों ने 19 सूत्री मांगो को लेकर शनिवार को समाहरणालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया। धरना में संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक दत्ता भी मौजूद थे।

धरना प्रदर्शन के बाद शिक्षकों ने मुख्यमंत्री के नाम उपायुक्त छवि रंजन को मांग पत्र सौंपा। इसमें शिक्षकों को सातवें वेतन पुनरीक्षण के तहत केंद्र के अनुरुप मकान भाड़ा, दिव्यांग भत्ता व अन्य भत्ता देने की मांग की है।

शिक्षकों ने कहा कि छठा वेतन उत्क्रमित वेतनमान में वेतन निर्धारण पर लगी रोक हटाई जाए, अनुकंपा के आधार पर नियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति तिथि से ग्रेड वन दिया जाए, अंतरजिला स्थानांतरण में पांच वर्ष की सेवा बाध्यता को समाप्त की जाए, शिक्षकों के आश्रितों को अनुकंपा पर शिक्षक पद पर ही नियुक्ति की जाए। मौके पर संघ के सलाहकर चंद्रमोहन चौधरी, जिलाध्यक्ष श्री¨सह बास्के, महासचिव माणिक प्रसाद ¨सह, राजेश मिश्रा, सुरेन्द्र ¨सह, राजेश नायक, शैलेश तिवारी, देवेन्द्र नाथ साव, दिनेश दास, सौमेन दास, राजेश नायक, सजन मिश्रा, मनोज ¨सह, तरणी प्रसाद साहू, चित्तरंजन महतो, अर्जुन ¨सह, सानगी दोंगो, विनोद कुमार, अमीर राउत व शमीम अंसारी समेत कई अन्य उपस्थित थे।

UPTET news

Photography