Important Posts

Advertisement

6 से 15 तक काला बिल्ला लगाकर पढ़ाएंगे पारा शिक्षक

धनबाद : झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक महासंघ धनबाद इकाई की महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को हुई। इसमें 6 से 15 नवंबर तक कला बिल्ला लगाकर स्कूलों में शिक्षण कार्य करने का निर्णय लिया गया।
जिला सचिव शेख सिददीकी एवं वरीय उपाध्यक्ष अशोक चक्रवर्ती ने बताया कि सूबे की सरकार शिक्षा व्यवस्था एवं पारा शिक्षकों के प्रति गंभीर नहीं है। एक ओर स्थापना दिवस की तैयारी की जा रही है तो दूसरी ओर शिक्षकों का शोषण किया जा रहा है। महासंघ की मांग है कि टेट पास पारा शिक्षकों की सीधी नियुक्ति करें एवं 14 वर्षो से अल्प मानदेय में काम करने वाले पारा शिक्षकों को सर्वोच्च न्यायालय के आदेशानुसार समान काम के बदले समान वेतन दें। मौके पर जिलाध्यक्ष अश्विनी कुमार सिंह, प्रसन्न सिंह, चंदन मोदक, अताउर रहमान, योगेश दत्ता, निरंजन दे, उत्पल चौबे, जितेंद्र सिंह, अक्षय सिंह, मुख्तार अंसारी, जनार्दन मिश्रा मौजूद थे। 

UPTET news

Photography