Important Posts

Advertisement

नहीं बनाई बायोमैट्रिक हाजिरी, सिंहभूम कॉलेज के शिक्षक- कर्मचारियों का वेतन रुका

कोल्हान विश्वविद्यालय के अंगीभूत महाविद्यालय सिंहभूम कॉलेज चांडिल में सेवा देने वाले शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला। विवि की ओर से दीपावली व छठ के मद्देनजर सभी अंगीभूत कॉलेजों व विवि कर्मचारियों को सितंबर का वेतन निर्गत कर दिया गया।

सिंहभूम कॉलेज में बायोमैट्रिक हाजिरी उपलब्ध नहीं होने के कारण राशि निर्गत नहीं हो सकी। कॉलेज में 14 शिक्षक तथा करीब 10 शिक्षकेतर कर्मचारी हैं।

UPTET news

Photography