Important Posts

Advertisement

भारी-भरकम पैरवी वाले 19 शिक्षकों का हुआ स्थानांतरण

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : राज्य के शिक्षा विभाग द्वारा प्रस्तावित नई स्थानांतरण नीति के बावजूद जिले के 19 शिक्षकों का विभिन्न कारण दिखाकर स्थानांतरण एवं पदस्थापन किया गया है।
इन 19 शिक्षकों के स्थानांतरण के लिए भारी-भरकम पैरवी थी। इनमें कई ऐसे शिक्षक भी शामिल हैं जिन्हें कुछ ही महीने पहले हुए स्थानांतरण में ग्रामीण क्षेत्र भेजा गया था। फिर से ये शिक्षक शहरी क्षेत्र के स्कूलों में आ गए। यह स्थानांतरण जिला स्थापना समिति की 23 सिंतबर को लिए गए निर्णय के आलोक में किया गया है। इससे संबंधित कार्यालय आदेश 6 अक्टूबर को जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय से निकाला गया है। इन 19 शिक्षकों के अलावा बहरागोड़ा प्रखंड में ओड़िया भाषी स्कूलों के 42 शिक्षक के लिए अंतर प्रखंड स्थानांतरण एवं पदस्थापन तथा उर्दू स्कूलों में उर्दू जानने वाले 10 शिक्षक का स्थानांतरण एवं पदस्थापन किया गया है। सभी स्थानांतरित शिक्षकों को 20 अक्टूबर तक नए विद्यालयों में योगदान देने का निर्देश दिया गया है। अक्टूबर माह का वेतन नए विद्यालय से मिलेगा।
-----------------
ये 19 शिक्षक फिर आए शहर
शिक्षक का नाम - कहा थे - कहां हुआ पदस्थापन
1. कुमार धीरेंद्र - मध्य विद्यालय मानपुर, पोटका - उत्क्रमित मध्य विद्यालय बागुनहातु, जमशेदपुर
2. उमानाथ सिंह - प्राथमिक विद्यालय केंदमुड़ी पोटका - प्राथमिक विद्यालय देवनगर, जमशेदपुर
3. भवेश ठाकुर - उमवि रसिकनगर बोड़ाम - मध्य विद्यालय जानेगोड़ा, जमशेदपुर।
4. सुनंदाबाला पाल - मवि बालिका मानुषमुड़िया, बड़शोल- उमवि झरिया बहरागोड़ा।
5. संध्या कुमारी - उमवि बामनी, पटमदा - मवि लक्ष्मीनगर, जमशेदपुर।
6. पंचानंद महतो - मवि नारायणपुर, पोटका - प्राथमिक विद्यालय कुकडू, पटमदा।
7. विद्युत महतो - प्रावि चिरूगोड़ा, पोटका - उमवि गेरूवाला, पटमदा।
8. सरोज बलमुचू - उमवि डाटोबेडा, पोटका - मवि नीलडीह पूर्व, जमशेदपुर।
9. किरण बाजराय - मवि खेरूआ, पटमदा - प्रावि भूमिजटोला गदड़ा, जमशेदपुर।
10. डॉ. हरिकिशोर सिंह -उमवि लायलम, पोटका - मवि डिमना, जमशेदपुर
11. अनुरंजन कालिंदी - उमवि गुमानडीह, पटमदा - मध्य विद्यालय भालुबासा, जमशेदपुर।
12. अरुण देवी- प्रावि गिरीशडांगा, मुसाबनी - आर्यवैदिक मवि काशीडीह, जमशेदपुर।
13. शैलेंद्र कुमार तिवारी - उमवि दुधकुंडी, पोटका - मवि नीलडीह पूर्व, जमशेदपुर।
14. राज कुमार - मवि माको पोटका -मवि हुरलुंग, जमशेदपुर।
15. शंभु शरण - उमवि बड़ा सिगदी, पोटका - मवि खुकड़ाडीह, जमशेदपुर।
16. अरुण कुमार - उमवि बड़ा सिगदी, पोटका - मवि खुकड़ाडीह, जमशेदपुर।
17. विकास प्रसाद यादव - मवि चुड़दा, पटमदा - मवि जगमोहनपुर, बोड़ाम।
18. श्यामाकांत ठाकुर - उमवि टांगराईन, पोटका- मवि नीलडीह पूर्व, जमशेदपुर।
19. प्रतिमा कुमारी - मवि हाता, पोटका - प्रावि मुर्गा पाड़ा, जमशेदपुर।
---------------
उर्दू स्कूलों से इन शिक्षकों का हुआ स्थानांतरण
1. प्रदीप कुमार सोनकर - मवि उर्दू बालिका हल्दीपोखर, पोटका - पीएस मंझगांव
2. मो. जावेद इकबाल - प्रावि मझगांव -उर्दू बालिका हल्दीपोखर
3. उत्तम कुमार सिंह - उमवि मकदमपुर उर्दू - मवि भिलाईपहाड़ी
4. जुलेखा खातून -मवि भिलाईपहाड़ी - उमवि मकदमपुर उर्दू
5. नवेता एक्का - मवि करीमिया एन टाईप उर्दू कदमा - उमवि सलगाझरी
6. नुरुल हसन - उमवि सलगाझरी - उमवि करीमिया एन वन टाइप
7. अलका भेंगड़ा - मवि करीमिया एन वन टाइप - उमवि बड़ोदराटोला
8. मो. मतीन अंसारी - उमवि बड़ोदराटोला - मवि करीमिया एन वन टाइप
9. मनोरंजन पंडा - मवि प्रखंड मुख्यालय बहरागोड़ा - मवि गंडानाटा
10. रिजवान करीम - मवि गंडानाटा - प्रखंड मुख्यालय बहरागोड़ा।
----------------
मेडिकल ग्राउंड वाले शिक्षकों का नहीं हुआ स्थानांतरण

जमशेदपुर : जिला स्थापना समिति द्वारा जिन 19 शिक्षकों का स्थानांतरण किया गया है। उनका स्थानांतरण दो-तीन माह पूर्व ही हुआ था। फिर से उनका स्थानांतरण सवालों के घेरे में हैं। शिक्षा विभाग को मेडिकल ग्राउंड पर स्थानांतरण को आवेदन देने वाले शिक्षकों का आवेदन पर कोई फैसला नहीं हुआ है। ऐसे में शिक्षकों में रोष है। 

UPTET news

Photography