Important Posts

Advertisement

डीबीटी के आधार पर पारा शिक्षकों को मिलेगा मानदेय

बाकुड़ी (साहिबगंज) : उपायुक्त शैलेश कुमार चौरसिया ने बुधवार को बरहरवा प्रखंड मुख्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने प्रखंड कार्यालय, कंप्यूटर रूम, अंचलाधिकारी कार्यालय, बीआरसी कार्यालय, बाल विकास परियोजना कार्यालय आदि का भ्रमण कर विधि-व्यवस्था की जानकारी ली।
इस दौरान उन्होंने बीआरसी कार्यालय भवन में आयोजित बुनियाद प्रशिक्षण का भी जायजा लिया। प्रशिक्षण में उपस्थित प्रशिक्षक सह शिक्षकों को उन्होंने विद्यालय में बच्चे को सरल तरीके से पढ़ाने और बच्चे के साथ मित्रतापूर्ण व्यवहार रखने सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा किया। मौके पर पारा शिक्षकों ने चार माह से मानदेय नहीं मिलने की बात कही। इस पर उन्होंने तत्काल बीईईओ शैलेंद्र मेहता से मामले की जानकारी ली और कहा कि डीबीटी के आधार पर सभी पारा शिक्षकों को मानदेय मिलेगा। इसके आवश्यक पहल कर जल्द से जल्द मानदेय दिलाने का उन्होंने अश्वासन दिया। वही राजकीय उत्क्रमित मध्य विधालय लवदा के बच्चे द्वारा मध्याह्न भोजन नही करने की जानकारी मिलने पर बीईईओ को आवश्यक पहल करने का निदेश दिया। उन्होंने कहा कि जिस शिक्षक का पदस्थापन जिस विद्यालय में हुआ है, वे उसी विद्यालय मे कार्यरत रहेंगे। इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सदानंद महतो, अंचलाधिकारी नरेश मुंडा, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी अलका हेम्ब्रम, कनीय अभियंता अंजनी कुमार, जेएसएस राजकुमार साह, वीपीओ अमित भगत सहित अन्य उपस्थित थे ।

UPTET news

Photography