Important Posts

Advertisement

अपनी मांगों को लेकर शिक्षकों ने दिया धरना

सिमडेगा : सिमडेगा जिला प्राथमिक शिक्षक संघ ने शनिवार को समाहरणालय के समक्ष अपने विभिन्न मांगों के समर्थन में एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया। धरना में बड़ी संख्या में शिक्षक शामिल हुए। अपनी मांगों को वाजिब ठहराते हुए इसे जल्द पूरा करने के लिए विभाग से की।
इसके उपरांत जिले के शिक्षकों का लंबित प्रोन्नति, ग्रेड 2 का अंतर बकाया भुगतान आदि के संबंध में मांगपत्र उपायुक्त को सौंपा गया।सौंपे गए ज्ञापन में संघ द्वारा बताया गया है कि शिक्षकों का ज्वलंत समस्याओं को लेकर झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ जिला इकाई द्वारा कई बार ज्ञापन के माध्यम से जिला शिक्षा अधीक्षक को अवगत कराया है, किन्तु अब तक केवल आश्वासन ही मिलता रहा है। शिक्षकों के शुद्धिपत्र मांगते हुए क्षेत्रिय शिक्षा उपनिदेशक दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल रांची से अनुमोदन प्राप्त होने के बाद भी इसे रोक कर रखा गया है।जिसके कारण शिक्षकों की प्रोन्नति भी लंबित है। वहीं ग्रेड 2 का बकाया अंतर राशि का भुगतान भी राज्य वित्त विभाग के अनुमोदन की शर्त जोड़कर उस राशि से भी वंचित रखा गया है, जबकि अन्य जिलों के शिक्षकों का भुगतान किया जा चुका है। वहीं बताया गया है कि नवनियुक्त शिक्षकों का स्थानांतरण अपने गृह प्रखंड में करने का प्रावधान है, परंतु जिले में अब तक इस दिशा में कोई पहल नहीं की जा रही है है। ज्ञापन में अन्य बिन्दुओं में प्लस टू एवं उच्च विद्यालय में प्रतिनियोजित प्राथमिक शिक्षकों का प्रतिनियोजन रद करने, उत्क्रमित उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक के प्रभार से प्राथमिक शिक्षकों को मुक्त करने आदि की भी मांग करते हुए उपायुक्त आवश्यक पहल करने की अपील की गई है। धरना के दौरान मौके पर मनोज कुमार भगत, अरुण ¨सह, ओम प्रसाद, सुजीत एक्का, प्रेमन बागे, राकेश कुमार ¨कडो, सुजीत प्रसाद, शिवशंकर साहू, केवल प्रसाद ¨सह, सोमनाथ साहू, मंजू एरिका ¨मज, अनिल केरकेट्टा, युगल किशोर बड़ाईक आदि मौजूद थे।

UPTET news

Photography