Important Posts

Advertisement

पांच को संसद का घेराव करेंगे प्राथमिक शिक्षक

दुमका : विभिन्न मांगों पर पांच अक्टूबर को देशभर के प्राथमिक शिक्षकों की ओर से संसद भवन का घेराव किया जाएगा। इसकी तैयारी के लिए गुरुवार को झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक जिला अध्यक्ष रसिक बास्की की अध्यक्षता में की गई।
संघ के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी श्यामकिशोर ¨सह गांधी ने कहा कि सरकार को फिर से पुरानी पेंशन योजना लागू करनी चाहिए। कहा कि 2004 के बाद सभी विभागों की पेंशन समाप्त कर दी गई है। उन्हें फिर से लागू करना चाहिए। बराबर का हक लेने के लिए संघ कोई भी कुर्बानी देने को तैयार है। बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि समान काम के लिए समान वेतन देना ही होगा। इसके लिए यह तय किया गया कि पांच अगस्त को सभी जिलों में धरना-प्रदर्शन कर उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू व मुख्यमंत्री रघुवर दास को ज्ञापन सौंपा जाएगा। बैठक में गोपाल प्रसाद ¨सह, राजेश कुमार भगत, अश्विनी कुमार, गणेश प्रसाद साहा, विनोद कुमार आदि शामिल थे।

UPTET news

Photography