Important Posts

Advertisement

सीधे जेटेट पारा शिक्षकों को करें नियुक्त, नहीं तो आंदोलन

सगालीम : शुक्रवार को जेटेट सफल पारा शिक्षकों ने पांकी के बुनियादी स्कूल में बैठक की। इसमें जेटेट सफल पारा शिक्षक संघ के पलामू जिला अध्यक्ष मिथलेश उपाध्याय, सचिव विनोद दुबे, उपाध्यक्ष अरुण कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इसमें कई निर्णय लिए गए।
बैठक की अध्यक्षता संघ के पांकी प्रखंड अध्यक्ष रामचंद्र राम व संचालन कमलेश कुमार ने किया। मौके पर जिलाध्यक्ष मिथिलेश ने कहा कि सरकार जेटेट सफल पारा शिक्षकों के साथ अन्याय कर रही हैं। इसे संघ बर्दाश्त नहीं करेगा। कहा कि सरकार जेटेट सफल पारा शिक्षकों को सीधे सरकारी शिक्षक में नियुक्ति करें। ऐसा नही हुआ तो संघ सरकार के खिलाफ 20 जून से उग्र आंदोलन करेगा। कहा कि सरकार से अब जेटेट सफल पारा शिक्षक डरने वाले नहीं है। सरकार से अपना हक लेकर ही जेटेट सफल पारा शिक्षक संघ दम लेगा। जिला सचिव विनोद ने कहा कि सरकार अपने वादों को भूल गई है। सरकार को चाहिए कि जेटेट सफल सभी पारा शिक्षकों को सीधे बहाली कर ले। बैठक में सरकार के खिलाफ आंदोलन करने की रूपरेखा तैयार की गई। साथ ही कई अहम ¨बदुओं पर चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि 4 जून को पलामू जिले के मेदिनीनगर स्थित जिला स्कूल में पलामू के सभी प्रखंड के जेटेट सफल पुराने व नये पारा शिक्षकों की अहम बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में सभी पुराने व नये जेटेट सफल पारा शिक्षकों की उपस्थित अनिवार्य है। बैठक में रामचंद्र राम, अजय कुमार राम, अमरेश ¨सह, कृष्णा ¨सह, कपिलदेव ¨सह, दिलीप कुमार, राजेंद्र ¨सह, अरुण ¨सह, अर¨वद कुमार, र¨वद्र कुमार, मंटू कुमार समेत काफी संख्या में जेटेट सफल पारा शिक्षक शामिल थे।

UPTET news

Photography