Important Posts

Advertisement

शिक्षा में सुधार को ले शिक्षा सचिव ने दिए निर्देश

लोहरदगा : शिक्षा सचिव आराधना पटनायक मंगलवार को वीडियो कांफ्रें¨सग के जरिए शिक्षाकर्मियों से मुखातिब हुईं। इस क्रम में शिक्षा सचिव ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार को ले शिक्षा कर्मियों को आवश्यक निर्देश भी दिए।
शिक्षा सचिव ने कहा कि सभी जिलों में शिक्षक प्रशिक्षण नियमानुसार और अनुशासित ढंग से किया जाएगा। पूर्व के प्रशिक्षण में खानापूर्ति की जाती रही हैं अब ऐसे काम नहीं चलेगा। परिवर्तन दल बेहतर कार्य कर रहे हैं, उम्मीद है शिक्षक प्रशिक्षण को बेहतर ढंग से संपादित किया जाएगा, ताकि शिक्षा के माहौल को और बेहतर बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य है, सभी शिक्षकों का
प्रशिक्षण पूर्व और बाद में एक मूल्यांकन किया जाना है। प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद अगस्त माह में सभी शिक्षकों का मूल्यांकन राज्य की टीम के माध्यम से कराया जाएगा, ताकि शिक्षकों की कमी को दूर कर दिया जा सके। उन्होंने कहा कि जहां प्रशिक्षण नियमानुसार नहीं चल रहा है उसे बंद कर पुन: शुरू किया जाएगा। प्रत्येक जिले में 10 -10 विद्यालयों को आदर्श विद्यालय बनाया जाना है। ऐसे विद्यालयों को चिह्नित कर सूची समर्पित करें। विद्यालयों को केंद्रीय विद्यालय की तर्ज पर विकसित किया जाना है। मौके पर शिक्षा विभाग के पदाधिकारी और परिवर्तन दल के सदस्य मौजूद थे।

UPTET news

Photography