Important Posts

Advertisement

शिक्षकों की जायज मांगें होंगी पूरी : कुलपति

हजारीबाग : शिक्षकों की जायज लंबित मांगों को प्राथमिकता के स्तर पर पूरा किया जाएगा। इसके लिए मुझे थोड़ा वक्त चाहिए। यह बातें कुलपति डॉ. रमेश शरण ने पीजी शिक्षक संघ द्वारा गुरुवार को आयोजित अंत: विमर्श संगोष्ठी में संबोधन में कहीं।
इस संदर्भ में मौके पर शिक्षक संघ अध्यक्ष डॉ. विपिन कुमार ने कहा कि शिक्षकों की प्रोन्नति व उनके बकायों का निष्पादन अनिवार्य है।
खेल निदेशक डॉ. सुकल्याण मोइत्रा ने उस पत्र के हवाले से जिसमें आंतरिक परीक्षाओं के पारिश्रमिक के भुगतान का आदेश है, कहा कि विभावि प्रशासन अपने ही आदेश का अनुपालन नहीं कर रहा है, जबकि एक बार आंतरिक परीक्षाओं के पारिश्रमिक का भुगतान हो चुका है। डॉ. सुबोध ¨सह ने कहा कि प्रशासन को चाहिए कि शिक्षक-शिक्षकेतरों की समस्या के समाधान में माध्यम की भूमिका को नकारें। कुलपति ने तमाम मांगों पर आश्वासन दिया।
संगोष्ठी में प्रतिकुलपति डॉ. कुनील कंदीर, सचिव डॉ. कौशलेंद्र कुमार, प्रो. अभय कुमार सिन्हा, डॉ. कृष्ण कुमार गुप्ता, डॉ. चंद्रा व डॉ. विकास कुमार सहित कई शिक्षक मौजूद थे।
विभावि की खेल सूची में योग शामिल -
योग को विभावि की वार्षिक खेल स्पद्र्धा सूची में शामिल कर लिया गया है। यही नहीं, योगाभ्यास शिविर अब प्रति रविवार विभावि परिसर में आयोजित किया जाएगा। इसका आयोजन एनएसएस संभाग में होगा। बुधवार को दो कार्यक्रमों की विभावि में धूम रही थी। पहला था योगाभ्यास शिविर जिसका संचालन एनएसएस संयोजिका डॉ. जॉनी रूफीना तिर्की ने किया था, जबकि धन्यवाद ज्ञापन उपकुलसचिव डॉ. विनोद रंजन ने किया था।
दूसरा कार्यक्रम वह बैठक थी, जिसकी अध्यक्षता कुलपति डॉ. रमेश शरण ने की थी। खेलकूद समिति की इस वार्षिक बैठक में ही योग को 25वें खेल के रूप में शामिल किया गया।
डॉ. संध्या को मिली प्रोन्नति -
केबी महिला कॉलेज की ¨हदी विषयक प्राध्यापिका डॉ. संध्या प्रेम को असिस्टेंट प्रोफेसर पद से रीडर पद पर प्रोन्नत किया गया। इस संदर्भ में गुरुवार को जारी अधिसूचना के मुताबिक यह प्रोन्नति जेपीएससी प्राप्त अनुशंसा के आलोक में की गयी है।
शोक सभा -
आरएसमोर कॉलेज, गो¨वदपुर के चतुर्थ वर्गीय कर्मी नरेश राय के आकस्मिक निधन पर विभावि सचिवालय परिवार ने गुवार को शोक सभा आयोजित की। कुलपति डॉ. रमेश शरण व प्रतिकुलपति डॉ. कुनील कंदीर की मौजूदगी में कुलसचिव डॉ. बंशीधर रूखैयार ने शोक संदेश पढ़ा मृतक की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का पारंपरिक मौन धारण किया गया। इस मौके पर दर्जनों शिक्षक-शिक्षकेतर विद्यार्थी व पदाधिकारी मौजूद थे।
एथिकल रिसर्च समिति गठित -
विभावि ने एथिकल रिसर्च समिति का गठन किया है। गुरुवार को जारी अधिसूचना के मुताबिक इस समिति में प्रतिकुलपति, डीएसडब्ल्यू, संकायाध्यक्ष मानविकी, सामाजिकी विज्ञान, विज्ञान डॉ. माग्र्रेट लकड़ा, डॉ. टीके शुक्ला व परीक्षा नियंत्रक डॉ. वीरेंद्र गुप्ता को स्थान दिया गया है।
परीक्षा सुधार समिति गठित -
विभावि ने परीक्षा सुधार समिति गठित की है। इसमें प्रतिकुलपति, डीएसडब्ल्यू, विभागाध्यक्ष डॉ. ललन प्रसाद मिश्र, डॉ. राजीव कुमार द्विवेदी व परीक्षा नियंत्रक को शामिल किया गया है।
प्रोन्नति निगरानी समिति गठित -
प्रोन्नति प्रक्रिया की निगरानी के लिए गठित समिति में उपकुलसचिव डॉ. विनोद रंजन, विभागाध्यक्ष डॉ. ललन प्रसाद मिश्रा, डॉ. इंद्रजीत कुमार व डॉ. कृष्ण कुमार गुप्ता को स्थान दिया गया है। यह अधिसूचना गुरुवार को जारी की गई।
आज छुटी -
रमजान के अंतिम जुमे के मौके पर विभावि सचिवालय सहित सभी शिक्षण संस्थान शुक्रवार बंद रहेंगे। यह कार्यालय आदेश विभावि ने गुरुवार को जारी किया।
खुल गए कॉलेज -

ग्रीष्मावकाश के बाद विभावि के सभी शिक्षण संस्थान गुरुवार को खुल गए। खुलने के बावजूद विद्यार्थियों की आमद नहीं दिखी। हालांकि सभी शिक्षक-शिक्षकेतर मौजूद थे। समझा जाता है कि ईद व हूल दिवस के बाद विद्यार्थियों की उपस्थिति कक्षाओं में होगी। अब पहली जुलाई से ही यह संभव है।

UPTET news

Photography