Important Posts

Advertisement

पारा शिक्षकों को छह माह से नहीं मिला है मानदेय

सिमडेगा| बांसजोरप्रखंड के पारा शिक्षक पिछले छह माह से मानदेय से वंचित हैं। मानदेय नहीं मिलने से उनकी आर्थिक स्थिति बिगड़ गई है। बताया गया कि सितंबर 2016 से इनका मानदेय बकाया है।
पारा शिक्षकों के समक्ष बच्चों की पढ़ाई जारी रखने को लेकर बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। वे उधार लेकर काम चला रहे हैं। बीईईओ और जिला शिक्षा अधीक्षक से भी मानदेय भुगतान की गुहार लगाई गई है। इधर बीईईओ शांतिमुनी तिर्की ने बताया कि लेखापाल की अनुपस्थिति के कारण पारा शिक्षकों के मानदेय का भुगतान नहीं हो पा रहा है। ठेठईटांगर के लेखापाल को बांसजोर का प्रभार दिया गया है।

UPTET news

Photography