Important Posts

Advertisement

अल्पसंख्यक हाईस्कूलों के 71 शिक्षकों की सेवा हुई कन्फर्म

अल्पसंख्यकहाईस्कूल में कार्यरत शिक्षकों के लिए अच्छी खबर है। सरकार ने होली से चार दिन पहले तोहफा दे दिया है। रांची समेत राज्य के विभिन्न जिलों के कार्यरत शिक्षकों की सेवा कनफर्म कर दिया है। इसमें 71 शिक्षकों के नाम शामिल है। इस संबंध में गुरुवार को स्कूली शिक्षा सह साक्षरता विभाग द्वारा नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।

इन शिक्षकों की नियुक्ति संबंधित स्कूल के गवर्निंग बॉडी के माध्यम से हुई थी। इसके बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी के माध्यम से स्कूली शिक्षा सह साक्षरता विभाग को प्रस्ताव भेजा गया था। प्रस्ताव लंबे समय से विभाग में पेंडिंग था। इधर, झारखंड अल्पसंख्यक माध्यमिक शिक्षक के संयुक्त सचिव यशवंत विजय ने सेवा कन्फर्म के लिए शिक्षा सचिव अराधना पटनायक और माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. मनीष रंजन को बधाई दी है।

ये हैं सेवा कन्फर्म होने वाले शिक्षक

शिक्षक का नाम विद्यालय का नाम

फादरफेलिक्स सुमन लकड़ा : जयंती गंगुटोली, सिमडेगा

विनय तिर्की : जीईएल कोचिबेड़ा सिमडेगा

अजित केरकेट्टा : शहीद हेरमन, सिमडेगा

सिस्टर निर्मला लकड़ा : उर्सूलाइन गुमला

फादर सुमिलन सुदेश मिंज : संत जेवियर्स सिमडेगा

अनूप खेस : संत मेरी उवि सिमडेगा

पलाबियन खेस : संत मेरी उवि सिमडेगा

जस्टीन टेटे : संत मेरी उवि सिमडेगा

फादर अनूप एक्का : बरवे उवि गुमला

अंजली : संत जोसेफ गुमला

अनमोल एक्का : लुथरन उवि गुमला

पवन तिग्गा : जनता उवि गुमला

अजय प्रसाद : उर्सूलाइन गुमला

अनिता कुजूर : उर्सूलाइन गुमला

फादर मरियानुस टोप्पो : बलबीर उवि गुमला

रोहित कच्छप : लुथरन उवि गुमला

स्वाति टोप्पो : लुथरेन उवि गुमला

दिनेश नाग : संत अन्ना गुमला 

UPTET news

Photography