Important Posts

Advertisement

26 को होगा पारा शिक्षक संघ का चुनाव

रामगढ़ : 26 फरवरी को झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक संघ की रामगढ़ जिला इकाई के अध्यक्ष व सचिव पद के लिए चुनाव होगा। चुनाव में संघ के जिला के कोई भी पारा शिक्षक अपनी दावेदारी प्रस्तुत कर सकते है।
यह बात रविवार को प्रखंड मुख्यालय स्कूल परिसर में आयोजित झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक संघ की जिला इकाई की बैठक के दौरान कहीं गई। बैठक में कहा गया कि चुनाव सुबह साढ़े आठ बजे से शुरू किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिला प्रतिनिधि नागेश्वर नायक ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाकर रखें। वर्तमान में जितना भी संगठन में वृद्धि हुई हैं वह संगठन की देन है। कहा कि पारा शिक्षकों की मांगों को सरकार लगातार नजरअंदाज कर रही है। पारा शिक्षकों को वर्तमान सरकार हो या पूर्व की सरकार सभी सिर्फ आश्वासन देकर ठगने का काम किया है। जिला प्रतिनिधि ने कहा कि चुनाव बुनियादी विद्यालय स्कूल परिसर में निर्धारित समय पर होगा। बैठक की अध्यक्षता नागेश्वर नायक व संचालन ¨चताहरण महतो ने किया। बैठक में सुधीर कुमार, दीपक महतो, नारायण बेदिया, सुरेंद्र बेदिया, देवधारी बेदिया, विनोद राम, सावित्री देवी आदि मौजूद थे।

UPTET news

Photography