Important Posts

Advertisement

ट्यूशन जा रही 10वीं की छात्रा को सहेली ने कार में खींचा, शिक्षक ने दुष्कर्म किया

राइमरिपोर्टर | जमशेदपुर टेल्को के एक स्कूल से निष्कासित शिक्षक ने ट्यूशन पढ़ने जा रही 10वीं की छात्रा (14 वर्ष) का उसकी सहेली की मदद से अपहरण कर लिया। एक सुनसान जगह ले जाकर छात्रा से पहले मारपीट की, फिर दुष्कर्म किया। शिक्षक ने गला दबाकर छात्रा की हत्या करने का प्रयास भी किया।
घटना 14 फरवरी की है। 15 फरवरी को छात्रा घर पहुंची और परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद टेल्को थाना में शिकायत की गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक बारीगोड़ा निवासी श्रवण कुमार शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि शिक्षक को सहयोग करने वाली छात्रा की सहेली का पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने शाम को मेडिकल जांच के िलए छात्रा को एमजीएम अस्पताल भेजा।

टेल्को थाना में गिरफ्तार शिक्षक श्रवण कुमार शर्मा।

छात्रा के घरवालों के अनुसार, मंगलवार शाम तक बेटी के घर नहीं लौटने पर उनलोगों ने कई जगहों पर तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। इसके बाद टेल्को थाना में बेटी की गुमशुदगी का सनहा दर्ज कराया। सारी रात वे लोग सो नहीं सके। शिक्षक और उसके सहयोगी छात्रा के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करे। उसने उनके परिवार की खुशियां छीन ली।

पीड़िता ने पुलिस को बताया- श्रवण कुमार शर्मा उसके स्कूल में स्पोर्ट्स टीचर थे। एक छात्रा से छेड़खानी करने के आरोप में दो माह पहले उन्हें स्कूल से निकाल दिया गया। मंगलवार को वह (छात्रा) ट्यूशन जा रही थी। घर से कुछ दूरी पर स्कूल की सहेली ने जबरन उसे कार में खींंचकर बैठा लिया। उसने छात्रा के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और पीटने लगी। कार में शिक्षक भी थे। उसने छोड़ देने की गुजारिश की, लेकिन दोनों ने उसकी एक सुनी। कार से उसे एक सुनसान अंधेरी जगह ले जाया गया। वहां एक कमरे में उनलोगों ने उसकी पिटाई की। इसके बाद श्रवण कुमार शर्मा ने दुष्कर्म किया। फिर गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया, जिससे वह बेहोश हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद वे फरार हो गए। बुधवार की सुबह उसे होश आया, तो खुद को नग्न हालत में पाया। किसी तरह कमरे से बाहर निकली, तो आस-पास खेत दिखा। खेत में खड़े एक व्यक्ति से उसने घर तक पहुंचाने की गुहार लगाई। उस व्यक्ति के साथ बाइक से घर जा रही थी कि घोड़ाबांधा के पास पेट्रोल खत्म हो गया। फिर उसने स्कूल ले जाने वाले ऑटो चालक को फोन कर बुलाया। इस तरह वह घर पहुंची।

UPTET news

Photography