Important Posts

Advertisement

मझिआंव में पारा शिक्षकों को छह माह से मानदेय भुगतान नहीं

मझिआंव प्रखंड क्षेत्र के सोनपुरवा पंचायत के लगभग डेढ़ दर्जन पारा शिक्षकों का मानदेय जुलाई माह से अब तक नहीं किया गया है। इस स्थिति में उनके समक्ष भुखमरी की नौबत आ गई है।
एजाज अहमद खां, कपिल चौधरी, अरुण चौधरी, विनोद चौधरी, उपेंद्रनाथ तिवारी, अमित सिंह, शहर बानो, मुरारी चौधरी, सुधा कुमार दुबे, अनिस दुबे, उदय द्विवेदी, लालजी विश्वकर्मा, अभिमन्यु कुमार दुबे सहित डेढ़ दर्जन पारा शिक्षकों ने बताया कि छह माह से मानदेय नहीं मिलने से परिवार के समक्ष गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई है। कई शिक्षक बीमारी का इलाज भी नहीं करा पा रहे हैं। बच्चों की पढ़ाई-लिखाई बाधित है। सभी ने जिला शिक्षा अधीक्षक से मानदेय दिलाने की गुहार लगाई है। इस संबंध में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी गोवर्द्धन राम ने बताया कि नौ जनवरी को मुखिया से मिलकर हर हाल में मानदेय दिलाया जाएगा।

UPTET news

Photography