Important Posts

Advertisement

अल्पसंख्यक शिक्षकों का भुगतान पीडीएस से नहीं

रांची | अल्पसंख्यकविद्यालयों के शिक्षाकर्मियों का वेतन भुगतान सरकारी कर्मचारियों की तरह ही होगा। वित्त विभाग ने इन शिक्षकों के भुगतान के लिए पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम (पीडीएस) एकाउंट खोलने से मना कर दिया है।

सेकेंड शिफ्ट में क्लास के लिए चाहिए 10 शिक्षक

जमशेदपुर। जमशेदपुरको-आॅपरेटिव कॉलेज में सेकेंड शिफ्ट में क्लास चलाने के लिए कॉलेज प्रशासन की ओर से सभी तैयारी कर ली गई है, लेकिन क्लास शुरू करने से पहले कॉलेज प्रशासन की ओर से हिस्ट्री विषय के लिए चार काॅमर्स के लिए चार शिक्षकों की मांग की गई है।

प्रमोशन के लिए हुई शिक्षकों के सर्टिफिकेट की जांच, पहले दिन 92 शिक्षक हुए उपस्थित

रांची |रांची जिलेके प्राथमिक शिक्षकों को प्रमोशन देने के लिए वरीयता लिस्ट तैयार की गई थी। इसमें कला और विज्ञान के शिक्षक शामिल हैं।

चक्रधरपुर में भी पारा शिक्षक हुए आक्रोशित जताई नाराजगी, हड़ताल जारी रखने का निर्णय

पारा शिक्षकों की बैठक 19 को: सोनुवा| सोनुवामें 19 अक्टूबर को पारा शिक्षकों की बैठक होगी। पारा शिक्षक संघ सोनुवा एवं गुदड़ी प्रखंड इकाई के अध्यक्ष भवतारण महतो ने इस संबंध में बताया कि सोनुवा बीआरसी परिसर में 11 बजे से बैठक होगी। इसमें हड़ताल से संबंधित रणनीति तय की जाएगी।

पारा शिक्षक संघ ने किया सीएम के अल्टीमेटम का विरोध

बलियापुरपारा शिक्षक संघ ने मंगलवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में बैठक कर मुख्यमंत्री रघुवर दास के अल्टीमेटम का विरोध किया। वक्ताओं ने कहा कि सरकार एक ओर सबको न्याय अधिकार देने की बात करती है, वहीं दूसरी ओर पारा शिक्षकों का मानसिक और सामाजिक शोषण कर रही है।

नए पारा शिक्षकों की होगी बहाली

डीसीआंजनेयुलु दोड्डे ने हड़ताल पर चल रहे पारा शिक्षक और कस्तूरबा विद्यालय के वॉर्डन को जल्द योगदान करने का आदेश दिया है। ऐसा नहीं करने पारा शिक्षक और वॉर्डन को सरकार के तत्काल आदेश से हटा दिया जाएगा।

रोजगार मेले में शिक्षक से लेकर एचआर मैनेजर तक की नौकरी

अवरप्रादेशिक नियोजनालय, धनबाद कार्यालय की ओर से 25 अक्टूबर को दत्तोपंत ठेंगरी रोजगार मेला 2016 का आयोजन किया गया है। रोजगार मेले में अभी तक 25 कंपनियों की ओर से 13195 पदों पर नियुक्ति के लिए रिक्तियों सौंपी गई हैं।

फर्जी प्रमाण पत्र पर बहाल किए गए 18 शिक्षकों पर दर्ज हुई एफआईआर

जिलेके प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में फर्जी प्रमाण पत्र पर बहाल 18 शिक्षकों के खिलाफ बुधवार को एफआईआर दर्ज कर दी गई। क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी दिलीप मांझी ने सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। जांच के दौरान 18 शिक्षकों के प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए थे। 27 सितंबर को हुई जिला स्थापना समिति की बैठक में डीएसई ने उनकी सूची प्रस्तुत की थी।

बीएलओ नहीं बने तो पारा शिक्षकों पर होगी कार्रवाई

जमशेदपुर | मतदातासूची संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के लिए बूथ लेबल ऑफिसर (बीएलओ) बनाए गए पारा शिक्षक अभियान में शामिल नहीं होंगे, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा की जाएगी।

पारा शिक्षक आज करेंगे सीएम आवास का घेराव

थापरनगर | झारखंडप्रदेश पारा शिक्षक महासंघ निरसा प्रखंड की बैठक बुधवार को गोपालगंज स्थित शिव मंदिर परिसर में संघ के कोषाध्यक्ष रोबिन चक्रवर्ती की अध्यक्षता में हुई। बैठक में हड़ताल की समीक्षा करते हुए गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास का घेराव कर घेरा डालो डेरा डालो को सफल बनाने पर चर्चा की गई।

पारा शिक्षक आज से डालेंगे डेरा

रांची: राज्य के पारा शिक्षक गुरुवार से मोरहाबादी में अनिश्चितकालीन घेरा-डालो डेरा-डालो कार्यक्रम शुरू करेंगे. शिक्षक 17 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं. झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष संजय दुबे ने बताया कि सरकार पारा शिक्षकों की मांगाें के प्रति गंभीर नहीं है.

गिरफ्तार किए गए सैंकड़ों पारा शिक्षक, आन्दोलन जारी

स्थायी नौकरी और वेतनमान की मांग को लेकर पिछले एक महीने से चल रहा पारा शिक्षकों का हड़ताल और उग्र रुप लेने लगा है. गुरुवार को बड़ी संख्या में पारा शिक्षक घेरा डालो डेरा डालो अभियान के तहत राजधानी रांची पहुंचे, जहां से उन्हें हिरासत में ले लिया गया है. पर आंदोलन अभी भी जारी है.

ड्यूटी पर लौटे शिक्षकों को मिलेगा बढ़ा मानदेय

रांची। सचिव, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग आराधना पटनायक ने सभी जिलों को निर्देशित किया कि जो पारा शिक्षक हड़ताल पर नहीं हैं या हड़ताल से वापस आ गए हंै उन्हें दस प्रतिशत की बढ़ोतरी सहित मानदेय का भुगतान इसी सप्ताह से दिया जाये।

आज से राजधानी में 20 हजार पारा शिक्षक डालेंगे डेरा

रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो राजधानी में गुरुवार से 20 हजार से अधिक पारा शिक्षक डेरा डालेंगे। पारा शिक्षक महासंघ ने कहा है कि मांगे पूरी नहीं होने तक रांची नहीं छोड़ा जाएगा। पारा शिक्षक अपने साथ राशन सहित अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुओं का इंतजाम कर रांची की ओर कूच कर गए हैं।

पारा शिक्षकों ने दी चुनौती, दम है तो हटाए सरकार

खूंटी : प्रदेश पारा शिक्षक संघ ने सरकार को खुली चुनौती देते हुए कहा है कि दम हो तो सरकार उन्हें हटाकर दिखाए। बच्चों को पढ़वाना है तो सरकार को पारा शिक्षकों को वेतनमान देना ही होगा। यह बातें झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक संघ के अध्यक्ष विनोद तिवारी ने कही।

पारा शिक्षकों का भविष्य सुरक्षित करे सरकार : संघ

चक्रधरपुर : झारखंड राज्य सहयोगी शिक्षा मित्र, पारा शिक्षक संघ ने बुधवार काे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद लक्ष्मण गिलुवा के नाम एक पत्र सांसद प्रतिनिधि को सौंपा. पत्र में कहा गया है कि पारा शिक्षकों को अत्यंत अल्प मानदेय में 15 वर्षों से लगातार सेवा ली जा रही है.

UPTET news

Photography