Important Posts

Advertisement

प्रखंड स्तरीय समागम में शिक्षकों का लगा जमावड़ा

चंद्रपुरा| झारखंडशिक्षा परियोजना द्वारा प्रखंड स्तरीय शिक्षक समागम के तहत विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका उदघाटन प्रखंड प्रमुख अनीता गुप्ता, बीईईओ जयप्रकाश नारायण, जिप
सदस्य नवीन महतो, उपप्रमुख अनिल महतो, बीपीओ रंजीत भारती ने संयुक्त रूप से किया। प्रखंड के डीवीसी फुटबाॅल ग्राउंड चंद्रपुरा में 100 मी दौड़ (महिला) में संगीता कुमारी, नेली रोजलीन टोपनो शबीना बानो, 100 मीटर दौड़ (पुरुष) में करमचंद हेम्ब्रम, रविकांत सोरेन हीरालाल सोरेन, लोक नृत्य प्रतियोगिता में भोला रविदास, अरूण कुमार बैजनाथ महतो क्रमश: प्रथम द्वितीय तृतीय रहे। 

UPTET news

Photography