Important Posts

Advertisement

स्थानांतरण को लेकर बैठक 19 को

कोल्हान के तीनों जिलों में स्थित शिक्षा विभाग के कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों के ताबादले पर 19 दिसंबर को क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक अरविन्द विजय विलुंग मुहर लगाएंगे।

इसे लेकर आरडीडीई ने चाईबासा स्थित अपने कार्यालय में बैठक बुलाई है। इस बैठक में आरडीडीई के साथ ही तीनों जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारी व जिला शिक्षा अधीक्षक शामिल होंगे। बैठक में लंबे समय से एक ही जगह पर कार्यरत लंबे समय से कार्यरत कर्मचारियों का तबादला होगा।
जमशेदपुर शिक्षा विभाग में भी कई ऐसे कर्मचारी हैं जो 10 वर्ष से अधिक समय से कार्यरत हैं। लेकिन इनका तबादला नहीं होता है। जबकि चार से पांच वर्ष से कार्यरत कर्मचारियों को तबादला होता रहता है। वहीं स्थानांतरण समिति के बैठक की तिथि घोषित होने के बाद लंबे समय से कार्यरत कर्मचारी अपना स्थानांतरण रूकवाने के जुगाड़ में जुट गए हैं।

UPTET news

Photography