Important Posts

Advertisement

मांगें पूरी होने तक हड़ताल पर रहेंगे चक्रधरपुर के पारा शिक्षक

मांगें पूरी होने तक हड़ताल पर रहेंगे चक्रधरपुर के पारा शिक्षक
चक्रधरपुर। संवाददाता पश्चिमी सिंहभूम के चक्रधरपुर में अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर चल रहे पारा शिक्षकों ने बुधवार को चक्रधरपुर प्रखंड संसाधन केंद्र के पास बैठक की। अध्यक्षता झारखंड राज्य सहयोगी शिक्षा मित्र, पारा शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष मुरारी मोहन प्रधान ने की।

प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि झारखंड सरकार की धमकियों के कारण चक्रधरपुर प्रखंड में कुछ पारा शिक्षकों ने विद्यालयों में पढ़ाना शुरू दिया है। कहा कि ऐसे पारा शिक्षक शुरू से ही हमारे साथ हड़ताल में नहीं थे। सरकार की धमकी के बाद विद्यालय में पढ़ाना ऐसे पारा शिक्षकों की कमजोर मानसिकता को दर्शाता है। मुरारी ने कहा कि पूरे राज्य के पारा शिक्षक हड़ताल पर हैं और रांची में डेरा डालो-घेरा डालो के तहत धरना पर बैठे हैं। उन्होंने बताया कि गुरुवार को शिक्षा विभाग के वरीय अधिकारियों के साथ संघ के सदस्यों की वार्ता होनी है। अगर वार्ता में मांगों पर विचार नहीं हुआ तो हड़ताल जारी रहेगी। बुधवार को बैठक के बाद सभी हड़ताली पारा शिक्षक रांची के लिए रवाना हो गए। बैठक में बुधन सिंह मुंडा, मांगता मंगल सिंह दोंगो, नरसिंह प्रधान, चांदमुनी जामुदा व अन्य मौजूद रहे।

UPTET news

Photography