Important Posts

Advertisement

प्रोन्नति वरीयता सूची पारदर्शी, कोई संशोधन नहीं होगा- जिला शिक्षा अधीक्षक

जमशेदपुर| शिक्षकसंघों की प्रोन्नति के लिए जारी वरीयता सूची में संशोधन की मांग को जिला शिक्षा अधीक्षक (डीएसई) बांके बिहारी सिंह ने खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा वरीयता की जो सूची विभाग द्वारा जारी की गई है, वह पूरी तरह से पारदर्शी है।
अगर कुछ संशोधन होगा भी तो वह दावा-आपत्ति के आधार पर की किसी शिक्षक संघ की मांग पर। उन्होंने कहा प्रोन्नति को लेकर सरकार के आदेश की शिक्षक संघों की जानकारी नहीं है। इसीलिए वे वरीयता सूची पर सवाल उठा रहे हैं। कुछ संघों द्वारा सूची को कोर्ट में चुनौती देने के सवाल पर डीएसई ने कहा संघों को जहां जाना है जा सकते हैं। लेकिन उनकी मांग पर कोई संशोधन अब संभव नहीं है।

UPTET news

Photography