Important Posts

Advertisement

पारा शिक्षकों की हड़ताल जारी रहेगी : झाप्रपाशिसं

जासं, धनबाद : झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक महासंघ के जिला सचिव शेख सिददीक एवं उपाध्यक्ष अशोक चक्रवर्ती ने कहा कि जिले में अफवाहों का बाजार गर्म है। पारा शिक्षक किसी भी स्थिति में विद्यालय में योगदान नहीं करेंगे, हड़ताल के समय पारा शिक्षक अगर करते हैं तो संघ के पीठ में छुरा घोंपने वाली बात है।
ऐसा करने वाले शिक्षक विश्वासघाती हैं। कुछ साथ बर्खास्तगी के डर से विद्यालय में योगदान कर रहे हैं। इसको लेकर शनिवार को संघ भवन में बैठक होगी। इसमें हड़ताल और गैर हड़ताल पर जाने वाले शिक्षकों की समीक्षा होगी। हड़ताल से वापस होने वाले शिक्षकों को वापस लाया जाएगा। हड़ताल जारी रहेगी।
----------------
बर्खास्त नहीं बहाल करो : भामसं

धनबाद : भारतीय मजदूर संघ के महामंत्री बिंदेश्वरी प्रसाद एवं मकरू महतो ने कहा कि पारा शिक्षकों के हड़ताल पर सरकार को सम्मानजनक समझौता करना चाहिए। जिससे पूरे प्रदेश में पठन-पाठन बाधित न हो। सरकार से 26 अगस्त को समझौता हुआ था, उस आधार पर इसे लागू किया जाना चाहिए। शिक्षकों को बर्खासत नहीं बल्कि बहाल करें। 

UPTET news

Photography