Important Posts

Advertisement

पारा शिक्षकों के हड़ताल को सफल बनाने वाले को सम्मानित करने का निर्देश

मेदिनीनगर | झारखंडप्रदेश पारा शिक्षक संघ ने बैठक कर हड़ताल समाप्त करने की घोषणा से डीएसई को अवगत कराने का निर्णय लिया है। बैठक की अध्यक्षता मनाेज कुमार सिंह संचालन उदय राम ने किया। इसी के साथ बैठक में हड़ताल की समीक्षा भी की गई।
सदस्यता अभियान चलाने और प्रत्येक संकुल में बैठक करने के साथ ही चार दिसंबर को बैठक कर आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वालों को सम्मानित करने की बात भी कही गई। बैठक में हरेंद्र सिंह, रघु रविराज, सुरेंद्र गुप्ता, प्रेम कुमार, सिद्धि सिंह, उमेश पांडेय, जफरूद्दीन आदि शामिल थे।

UPTET news

Photography