Important Posts

Advertisement

धमकी के बावजूद पारा शिक्षक हड़ताल पर

पीरटांड | गत 43 दिनों से चली रही पारा शिक्षकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल सरकार की धमकी के बावजूद अभी भी जारी है। हड़ताल से प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था प्रभावित हुई है। प्रखंड के पारा शिक्षक सरकार के रवैये से आक्रोशित हैं। उनकी एक ही मांग है नियमितीकरण या बर्खास्तगी।
इससे कम वे मानने को तैयार नहीं हैं। सरकार की चेतावनी का भी कोई असर पड़ता नहीं दिख रहा है। बताते चलें कि पीरटांड़ में पारा शिक्षकों के भरोसे संचालित 164 विद्यालय फिलहाल बंद हैं। वहीं मध्य एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालयों में पढ़ाने वाले पारा शिक्षक के भी हड़ताल पर रहने से पढ़ाई पर असर पड़ा है। वर्तमान में पीरटांड़ के 420 पारा शिक्षक हड़ताल पर डटे हुए हैं। बीपीओ अरविंद राय ने कहा कि फिलहाल सभी पारा शिक्षक हड़ताल पर हैं। कोई भी शिक्षक हड़ताल से वापस नहीं लौटे हैं। कहा मधुबन पंचायत के पूर्वीटांड विद्यालय के एक शिक्षक 10 दिन पूर्व ही हड़ताल से वापस लौट आए हैं।

UPTET news

Photography