Important Posts

Advertisement

32 स्कूलों में 38 शिक्षकों का प्रतिनियोजन

धनबाद। मुख्य संवाददाता जिले के 32 उत्क्रमित उच्च विद्यालयों में 38 प्राथमिक शिक्षकों का प्रतिनियोजन किया गया है। डीसी की मंजूरी के बाद डीएसई ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।
यह प्रतिनियोजन 31 मार्च तक किया जाता है। एक अप्रैल 2017 को प्रतिनियोजित शिक्षक अपने मूल विद्यालय में निश्चित रूप से योगदान कर लेंगे। शिक्षक अपने नियंत्री पदाधिकारी से विरमित होकर तीन दिनों के अंदर अपना योगदान देना सुनिश्चित करेंगे। प्रतिनियोजित शिक्षकों का वेतन भुगतान अनुपस्थिति विवरणी के आधार पर किया जाएगा।

UPTET news

Photography