Important Posts

Advertisement

फतेहपुर में 248 पारा शिक्षक हड़ताल से लौटे, कुंडहित से एक भी नहीं

फतेहपुर में 248 पारा शिक्षक हड़ताल से लौटे, कुंडहित से एक भी नहीं
जामताड़ा। प्रतिनिधि सरकार के कड़े रूख के बाद जिले के 530 हड़ताली पारा शिक्षक काम पर लौट गए हैं। जिस कारण शिक्षा विभाग ने थोड़ी राहत की सांस ली है। जानकारी के अनुसार सबसे ज्यादा फतेहपुर प्रखंड में 248 पारा शिक्षक काम पर लौट गए हैं।
जबकि सबसे ज्यादा हड़ताल का असर कुंडहित प्रखंड में देखा जा रहा है। वहां एक भी पारा शिक्षक हड़ताल तोड़कर वापस नहीं लौटै हैं। इसके अलावे फतेहपुर में 10, नारायणपुर में 27, करमाटांड़ में 52 तथा जामताड़ा में 152 पारा शिक्षक काम पर वापस लौट गए हैं। 530 पारा शिक्षकों के हड़ताल तोड़कर वापस लौटने की पुष्टि डीएसई अभय शंकर ने भी की है।

UPTET news

Photography