Important Posts

Advertisement

पलामू के पारा शिक्षकों ने की सरकारी शिक्षक में समायोजित करने की मांग

झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक संघ के तत्वावधान में सैकड़ों पारा शिक्षकों ने रविवार को पाटन-छतरपुर के विधायक राधाकृष्ण किशोर के आवास पर डेरा डालो घेरा डालो कार्यक्रम का आयोजन किया। सभी ने झारखंड के 72 हजार पारा शिक्षकों को सरकारी शिक्षक में समायोजन करने की मांग की।

पारा शिक्षकों ने विधायक से कहा कि वे सभी 14-15 साल से शिक्षा का अलख जगा रहे हैं। राज्य के पारा शिक्षक अत्यंत अल्प मानदेय औरर असुरक्षित भविष्य के साथ कार्य करने को विवश हैं। विधायक ने डेरा डालो घेरा डालो में शामिल पारा शिक्षकों से कहा कि उनकी मांगें जायज हैं। 18 अक्तूबर को राज्य कार्यकारिणी की बैठक तय है। इसमें पारा शिक्षकों की मांगों को पुरजोर तरीके से रखने की बात कही। उन्होंने पारा शिक्षकों से आंदोलन को समाप्त करने का आग्रह किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह और संचालन शंभू नारायण ने किया। मौके पर विजय कुमार सिंह, हरेन्द्र सिंह, राजीव रंजन, मुकेश गिरि, दिलीप कुमार सिंह, सुनील कुमार सिन्हा, अरवंद कुमार सिंह, शब्बीर अहमद, सुरेन्द्र गुप्ता समेत काफी संख्या में पारा शिक्षक शामिल हुए।

UPTET news

Photography