Important Posts

Advertisement

विधायकों के आवास पर जमे रहे पारा शिक्षक

संवाद सूत्र, गोड्डा/हनवारा/बोआरीजोर : झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक संघ के बैनर तले भाजपा विधायकों के आवास पर घेरा डालो डेरा डालो कार्यक्रम दूसरे दिन रविवार को भी जारी रहा। जिले में तीनों भाजपा विधायकों के आवास पर शिक्षकों ने प्रदर्शन किया।
ब्लाक फिल्ड स्थित गोड्डा विधायक अमित मंडल, बोआरीजोर के ईटहरी स्थित बोरियो विधायक ताला मरांडी और नारायणी में महागामा विधायक अशोक भगत के आवास पर पारा शिक्षक डटे हुए हैं। शिक्षकों का यह कार्यक्रम सोमवार की शाम तक चलेगा। इस दौरान रात में भी शिक्षक आंदोलनस्थल पर ही खाना बनाकर खा रहे हैं। प्रत्येक कार्यक्रम स्थल पर दो से तीन सौ पारा शिक्षक मौजूद हैं। गोड्डा में कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे प्रदेश सचिव अमरेंद्र कुमार यादव ने कहा कि संघ झारखंड शिक्षा परियोजना निदेशक के तुगलकी फरमानों से डरनेवाली नहीं है। सरकार से यह लड़ाई शुरू हो गई है। सरकार उनकी मांगों को माने या उनकी संविदा रद कर दे। जिला प्रवक्ता मनीष झा ने कहा कि वैसे भी सर्वशिक्षा अभियान की संविदा 31 मार्च 2017 को खत्म होने जा रही है। पारा शिक्षकों का भविष्य वैसे भी खतरे में है। बताया कि गोड्डा विधायक अमित मंडल ने कहा है कि वे उनके साथ हैं। साथ ही वे उनकी मांगों को जायज बताया है। ऐसे में जरूरत है कि सरकार उनकी मांगों को मान लें। मौके पर शफीक आलम, देवेंद्र गुप्ता, कौशल किशोर, अनिल साह, अरविंद कुमार, शमीम इकबाल, सुनील महतो, राजीव चौधरी, राजीव चौधरी, अमरेंद्र यादव, उज्ज्वल मंडल, शाहीन परवेज आदि उपस्थित थे। 

UPTET news

Photography