Important Posts

Advertisement

पारा शिक्षकों को अल्टीमेटम, 50 प्रतिशत काम पर लौटे

जमशेदपुर। झारखंड सरकार ने मंगलवार तक हर हाल में हड़ताल खत्म करने का अल्टीमेटम दिया था। सरकार के अल्टीमेटम के बाद हड़ताल पर चल रहे पूर्वी सिंहभूम जिले के करीब 50 प्रतिशत से अधिक पारा शिक्षकों ने अपनी-अपनी सेवाएं स्कूलो में देना प्रारंभ कर दिया है।


जानकारी के अनुसार जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय को प्रखंडों से मिली रिपोर्ट के मुताबिक बोड़ाम, चाकुलिया, घाटशिला, गुड़ाबांधा, डुमरिया और धालभूमगढ़ में सैकड़ों पारा शिक्षकों ने योगदान किया है। जिला शिक्षा अधीक्षक ने कहा कि लगभग 800 पारा शिक्षक पहले से कार कर रहे थे। बुधवार को पूरी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।


मालूम हो कि पारा शिक्षक अन्य राज्यों की तरह ही सरकारी शिक्षक के रूप में सामंजन के लिए हड़ताल करने की घोषणा की थी। राज्य सरकार ने पारा शिक्षकों का वेतन 10 प्रतिशत तक बढ़ाने का निर्णय लिया था।

UPTET news

Photography