Important Posts

Advertisement

दोनों संगठन से निकाले गए 33 पारा शिक्षक

बासुकीनाथ, दुमका : झारखंड राज्य पारा शिक्षक संघ एवं झारखंड राज्य सहयोगी शिक्षा मित्र के बैनर तले शुक्रवार को प्रखंड के पारा शिक्षकों ने बीआरसी भवन के सामने प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन दोनों संगठनों के प्रखंड अध्यक्ष मांगन राव एवं अशोक यादव की अध्यक्षता में किया गया।
इस मौके पर सभी पारा शिक्षकों ने अपनी मांगों के माने जाने तक हड़ताल में डटे रहने का एलान किया। बताया कि प्रखंड के सभी पारा शिक्षक संगठन के साथ है। जबतक उनकी सभी मांगें पूरी नहीं होती है वे काम पर नहीं लौटेंगे। हड़ताल छोड़कर योगदान करने वाले कुल 33 पारा शिक्षकों को दोनों संगठनों से निष्कासित कर दिया गया। इस मौके पर बीआरसी भवन में प्रदर्शन करने के बाद प्रखंड क्षेत्र से पारा शिक्षक रांची के लिए रवाना हो गए। मौके पर मीडिया प्रभारी मनोज कुमार साह, मुकेश मिर्धा, सत्यभामा देवी, पूनम देवी, संजय यादव, मेनका कुमारी, अमीर मिस्त्री, सुखु मरांडी, रेणु देवी, उíमला सोरेन, उमेश मंडल, वसंत वैद्य, दीनदयाल रजक, विनोद कुमार, चंदर राम, गणेश ईश्वर, जयश्री राय, अरुण राउत, ज्योत्सना, विकास कुमार सहित दर्जनों अन्य मौजूद थे।

UPTET news

Photography