Important Posts

Advertisement

राज्यकर्मियों को 27-28 को ही मिल जाएगा अक्टूबर का वेतन

रांची : राज्य सरकार के पदाधिकारियों व कर्मियों को अक्टूबर माह का वेतन 27-28 अक्टूबर को ही मिल जाएगा। योजना सह वित्त विभाग ने दीपावली व छठ पूजा को देखते हुए शुक्रवार को यह आदेश जारी किया।
राज्यपाल सचिवालय, विधानसभा सचिवालय तथा उच्च न्यायालय के पदाधिकारियों व कर्मियों को भी इसी दिन वेतन मिलेगा। उल्लेखनीय है कि अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने योजना सह वित्त विभाग से दीपावली के पहले ही वेतन भुगतान किए जाने की मांग की थी। संघ की ओर से कहा गया था कि 30 अक्टूबर को दीपावली है। इसके बाद 5-7 नवंबर तक छठ है। वहीं एक नवंबर को सरकारी अवकाश घोषित है। दीपावली से पहले वेतन नहीं मिलने पर शिक्षकों व कर्मियों को पर्व में आर्थिक समस्या हो सकती है।

UPTET news

Photography