Important Posts

Advertisement

आज यूनिवर्सिटी और कॉलेजों के शिक्षक रहेंगे सामुहिक अवकाश पर

हजारीबाग निज प्रतिनिधि फुटाज के आह्वान पर राज्य के तमाम विवि व कॉलेजों के शिक्षक 28 सितंबर को सामूहिक अवकाश पर रहेंगे और रांची स्थित राजभवन के समक्ष उपवास पर रहते हुए धरना में शामिल होंगे।
इस बाबत मंगलवार को विनोबा भावे यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन व संत कोलंबा कॉलेज शिक्षक संघ के प्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक डॉ विपीन कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक के बाद जानकारी देते हुए पीजी टीचर्स एसोसिएशनप के अध्यक्ष ने बताया कि उक्त तिथि को पीजी, संत कोलंबा, केबी महिला और मार्खम कॉलेज के शिक्षक सामुहिक अवकाश पर रहते हुए अपनी मांगों को लेकर राजभवन के समक्ष धरना में शामिल होंगे। अबतक सौ से अधिक शिक्षकों ने उक्त आंदोलन में शामिल होने को लेकर अपनी सहमति दे दी है। ऐसे में यूनिवर्सिटी और कॉलेज की कक्षाएं स्थगित रहने के आसार हैं। बैठक में आंदोलन की रणनीति व शामिल होने के बाबत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। कुलपति ने की डीन, हेड और प्राचार्य के साथ बैठक छात्र संघ के चुनाव समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा हजारीबाग। विभावि के आर्यभट्ट सभागार में मंगलवार को कुलपति प्रो गुरदीप सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें प्रतिकुलपति प्रो एमपी सिन्हा समेत संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष और कॉलेज के प्राचार्य शामिल हुए। मौके पर 28 सितंबर को कुलाधिपति के साथ आयोजित बैठक में निर्धारित मुद्दों पर चर्चा की गई। मुद्दों में छात्र संघ का चुनाव नवंबर माह में कराने, इंटर यूनिवर्सिटी ट्रांसफर, अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति, विवि की सुरक्षा, प्रमोशन के लिए विवि अधिनियम में संशोधन, तीन साल का जीआर आकड़ा, शिफ्टवाइज पठन-पाठन, नामांकन की अद्यतन स्थिति समेत एक दर्जन से अधिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। उक्त बैठक के बाद छात्र संघ के चुनाव संभवत: नवंबर माह में आयोजित होने के आसार हैं। हालांकि अभी चुनाव की तिथि फाइनल नहीं हुई है, लेकिन समझा जा रहा है कि कॉलेजों में 9 से 17 और यूनिवर्सिटी में 21 से 27 नवंबर तक संपन्न कराए जाएंगे। टीआरएल की बैठक हजारीबाग। जनजातीय क्षेत्रीय भाषा विषयक पर मंगलवार को कुलपति की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें जनजातीय क्षेत्रीय भाषा के पठन-पाठन के लिए कॉलेजों से प्रस्ताव मांगा गया। कई कॉलेजों ने अपनी सुविधा व क्षेत्र को ध्यान में रखते हुए जनजातीय भाषा की पढ़ाई के बाबत प्रस्ताव दिया है। जिसे कुलाधिपति के समक्ष रखा जाएगा। शिक्षक-अभिभावक मीट 29 को हजारीबाग। संत कोलंबा कॉलेज में दर्शनशास्त्र के द्वारा शिक्षक-अभिभावक मीट का आयोजन 29 सितंबर को आयोजित की जाएगी। विभागाध्यक्ष डॉ जेआर दास ने बताया कि मीट कॉलेज के अनमोल डेल्टा मेमोरियल हॉल में अपराहन 12.05 स आरंभ होगी।

UPTET news

Photography